कर्नाटक में इस सीजन चीनी उत्पादन में वृद्धि

महाराष्ट्र की तरह इस सीजन कर्नाटक में भी चीनी उत्पादन में वृद्धि देखने को मिल रही है। कर्नाटक में इस सीजन अब तक का सबसे अधिक चीनी उत्पादन कहा जा रहा है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA), कर्नाटक में 31 मार्च, 2022 तक 72 चीनी मिलों ने 57.65 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। महाराष्ट्र की तरह ही कर्नाटक में अब तक का सबसे अधिक चीनी उत्पादन है। राज्य में 72 चीनी मिलों में से 51 मिलों ने अपना परिचालन बंद कर दिया है और 21 मिलें अभी भी चल रही हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 66 चीनी मिलों ने 42.38 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। पिछले साल 31 मार्च 2021 तक 66 चीनी मिलों में से, 65 ने अपना परिचालन समाप्त कर दिया था और केवल 1 मिल चालू थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here