उत्तर प्रदेश में अब तक हुआ 71.70 प्रतिशत गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश में इस सीजन चीनी उत्पादन में कमी देखि जा रही है लेकिन गन्ना भुगतान के मामले में सरकार के प्रयत्न से चीनी मिलें समय से भुगतान करने की कोशिश करने में जुटी हुई है।

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 11 अप्रैल 2022 तक राज्य की चीनी मिलों ने 913.00 लाख टन गन्ना पेराई कर 92.34 लाख टन चीनी उत्पादन किया। और वही भुगतान के मामलें में अब तक 20,956.63 करोड़ रूपये का यानी 71.70 प्रतिशत भुगतान हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, वर्तमान सरकार द्वारा पेराई सत्र 2021-22 में 20,956.63 करोड़ रूपये, पेराई सत्र 2020-21 में 32,895.93 करोड़ रूपये, पेराई सत्र 2019-20 में 35,898.85 करोड़ रूपये, 2018-19 में 33,048.06 करोड़ रूपये, 2017-18 के35,444.06 करोड़ रूपये का भुगतान कराने के साथ-साथ गत पेराई सत्रों का 10,661.85 करोड़ रूपये सहित अब तक कुल 1,68,905.38 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा चूका है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here