कजाकिस्तान में चीनी आयात प्रतिस्थापन 80% तक पहुंच जाएगा

नूर-सुल्तान : कजाकिस्तान ने 2025 तक 100% खाद्य आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम को लागू करने की योजना बनाई है। वर्तमान में कजाकिस्तान घरेलू बाजार की खाद्य जरूरतों को 80% तक पूरा कर सकता है। 20% खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर रहना पडता है। उप प्रधान मंत्री येराली तुगज़ानोव ने घरेलू आय बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान केंद्रीय संचार सेवा को बताया कि, भविष्य में उक्त कार्यक्रम से छह खाद्य पदार्थों की मांग को पूरी तरह से पूरा करने की उम्मीद है। जिसमें केवल चीनी आयात प्रतिस्थापन 80% तक पहुंच जाएगा। जैसा कि पहले बताया गया था, देश में चीनी की खपत 532,000 टन है। तुगज़ानोव ने कहा कि, यह सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है।

आयात पर निर्भरता को खत्म करने के लिए 900 निवेश परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। 2025 तक घरेलू आय में वृद्धि के कार्यक्रम को सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है और 2025 तक 20 लाख नए रोजगार सृजित होंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here