सीजन 2021-22: उत्तर प्रदेश में अब तक हुआ 73.47 प्रतिशत गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पदान 100 लाख के पार पहुंच गया है। राज्य में पेराई सीजन 2021-22 समाप्ति की ओर है और चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले कम है।

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 07 मई 2022 तक राज्य की चीनी मिलों ने 988.93 लाख टन गन्ना पेराई कर 100.14 लाख टन चीनी उत्पादन किया। और वही वर्तमान पेराई सीजन के भुगतान के मामलें में अब तक 24,318.14 करोड़ रूपये का यानी 73.47 प्रतिशत भुगतान हुआ है। पिछले सीजन राज्य में 1027.50 लाख टन गन्ना पेराई कर 110.59 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले पेराई सत्र का लगभग शत प्रतिशत भुगतान हो चूका है और अभी प्रशासन चालु पेराई सत्र का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

आपको बता दे, देश में इस सीजन रिकॉर्ड चीनी निर्यात और उत्पादन हुआ है। चीनी उत्पादन में अधिक वृद्धि महाराष्ट्र राज्य में देखि गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here