सीजन 2021-22: उत्तर प्रदेश में अब तक हुआ 101.14 लाख टन चीनी उत्पादन

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पदान 100 लाख के पार पहुंच गया है। राज्य में पेराई सीजन 2021-22 समाप्ति की ओर है और चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले कम है।

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 13 मई 2022 तक राज्य की चीनी मिलों ने 999.75 लाख टन गन्ना पेराई कर 101.14 लाख टन चीनी उत्पादन किया। और वही वर्तमान पेराई सीजन के भुगतान के मामलें में अब तक 24,688.44 करोड़ रूपये का यानी 73.28 प्रतिशत भुगतान हुआ है। पिछले सीजन राज्य में 1027.50 लाख टन गन्ना पेराई कर 110.59 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले पेराई सत्र का लगभग शत प्रतिशत भुगतान हो चूका है और अभी प्रशासन चालु पेराई सत्र का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

आपको बता दे, राज्य सरकार द्वारा गन्ना बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने की कवायद तेज हो गई है। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अधिकारियों व चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों से बकाया भुगतान प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने चीनी मिलों की मरम्मत व रखरखाव का कार्य गुणवत्ता व मानकों के आधार पर करने का सुझाव दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here