सीजन 2021-22: उत्तर प्रदेश में अब तक हुआ 73.34 प्रतिशत गन्ना भुगतान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र समाप्त होने वाला है और गन्ना भुगतान के मामलें में भी प्रशासन यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है की जल्द से जल्द शत प्रतिशत भुगतान हो जाए।

सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 14 मई तक वर्तमान पेराई सीजन में अब तक 24,708.61 करोड़ रूपये का यानी 73.34 प्रतिशत गन्ना भुगतान हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले पेराई सत्र का लगभग शत प्रतिशत भुगतान हो चूका है और अभी प्रशासन चालु पेराई सत्र का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पदान 100 लाख टन के पार पहुंच गया है। राज्य में पेराई सीजन 2021-22 समाप्ति की ओर है और चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले कम है।

14 मई 2022 तक राज्य की चीनी मिलों ने 999.75 लाख टन गन्ना पेराई कर 101.14 लाख टन चीनी उत्पादन किया। पिछले सीजन राज्य में 1027.50 लाख टन गन्ना पेराई कर 110.59 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

आपको बता दे, राज्य सरकार द्वारा गन्ना बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने की कवायद तेज हो गई है। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अधिकारियों व चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों से बकाया भुगतान प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए है।

सरकार द्वारा जारी आकड़ें देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here