उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल आपूर्तिकर्ता राज्य: गन्ना मंत्री

एथेनॉल उत्पादन को देश में गति मिल रही है और इसे बढ़ाने के लिए देश के कई राज्य काम कर रहे है। कई राज्यों के आलावा उत्तर प्रदेश भी देश में एथेनॉल उत्पादन में अहम भूमिका निभा रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल आपूर्तिकर्ता राज्य बन गया है।

राज्य के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ट्विटर पर जानकारी साझा की जहा उन्होंने बताया की वर्ष 2016-17 में एथेनॉल का उत्पादन 43.2 करोड़ लीटर था, जो 2020-21 में बढ़कर 107.21 करोड़ लीटर हो गया है। जिससे उत्तर प्रदेश देश में एथेनॉल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में किसानों की उन्नति के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है, खासकर गन्ना किसानों के पीछें राज्य सरकार चट्टान की तरह खड़ी है। एथेनॉल उत्पादन में वृद्धि से गन्ना भुगतान में भी तेजी आयी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here