2021-22 सीजन: जानिए ISMA द्वारा संशोधित चीनी उत्पादन अनुमान

नई दिल्ली : इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, 2021-22 सीजन के दौरान, 522 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया, जबकि पिछले साल 506 मिलों ने पेराई की थी। इस सीजन में 6 जून 2022 तक 352.37 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया है, जबकि पिछले साल 6 जून 2021 तक 307.41 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था। देश में 6 जून 2022 तक, 493 मिलों ने पेराई बंद कर दी है और 29 चीनी मिलें अभी भी पेराई कर रही हैं, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र में हैं। उसकी तुलना में पिछले साल इसी तारीख को सिर्फ 4 मिलें चल रही थीं।

तमिलनाडु और कर्नाटक में विशेष सीजन चल रहा है और इन राज्यों में गन्ने की उपलब्धता चालू सीजन के अंत तक की शेष अवधि के लिए अच्छी है, यानी 30 सितंबर, 2022 तक इन राज्यों द्वारा सामूहिक रूप से लगभग 6 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है। तदनुसार, ISMA ने अपने अखिल भारतीय चीनी उत्पादन अनुमान को 2021-22 सीजन के लिए संशोधित कर 360 लाख टन कर दिया है, जिसमें 34 लाख टन चीनी को एथेनॉल में बदलने का अनुमान है।  पिछले साल करीब 20 लाख टन चीनी को एथेनॉल के उत्पादन के लिए डायवर्ट कर 311.92 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

निर्यात के मोर्चे पर, अब तक लगभग 94-95 लाख टन निर्यात अनुबंध किए जा चुके हैं। उसमें से, लगभग 86 लाख टन मई, 2022 के अंत तक भौतिक रूप से निर्यात किए जाने की सूचना है। हाल ही में, सरकार ने चालू सीजन के लिए चीनी निर्यात को 100 लाख टन पर सीमित कर दिया है। चीनी मिलों की रिपोर्ट और ISMA द्वारा किए गए अनुमानों के अनुसार, अप्रैल, 2022 के अंत तक चीनी की बिक्री 160.05 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 152.61 लाख टन बिक्री हुई थी। इसके अलावा, सरकार द्वारा जून 2022 तक जारी घरेलू चीनी बिक्री कोटा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.5 लाख टन अधिक है। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, इस्मा का अनुमान है कि चालू सीजन में घरेलू चीनी खपत 275 लाख टन होगी, जबकि पिछले साल 265.55 लाख टन थी।

1 अक्टूबर 2021 को लगभग 82 लाख टन के opening stock को ध्यान में रखते हुए, 275 लाख टन की घरेलू खपत, 100 लाख टन चीनी का निर्यात और 360 लाख टन का अनुमानित चीनी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए 30 सितंबर, 2022 तक समापन स्टॉक 67 लाख टन होने की उम्मीद है, जो 3 महीने की घरेलू खपत के लिए पर्याप्त होगा।

जैसा कि प्रथा है, ISMA जून 2022 के उत्तरार्ध में देश भर में गन्ना क्षेत्र की उपग्रह छवियों को प्राप्त करेगा ताकि अगले साल कटाई के लिए उपलब्ध गन्ने के रकबे का अंदाजा लगाया जा सके। तदनुसार, ISMA देश भर के सदस्यों की अपनी बैठक में इस पर चर्चा करेगा, और जुलाई, 2022 में चीनी सीजन 2022-23 के लिए गन्ने की उपलब्धता और चीनी उत्पादन का प्रारंभिक अनुमान लगाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here