श्रीलंका: चीनी की कीमतें और बढ़ने की संभावना…

कोलंबो: भारत द्वारा चीनी के निर्यात पर कैप लगाने से कई चीनी आयातक देशों में हड़कंप मच गया है। भारत के इस फैसले का पडोसी श्रीलंका पर भी गहरा असर हुआ हैै। चीनी आयातकों ने दावा किया है कि, अगर थाईलैंड से चीनी आयात करनी पड़ी तो बाजार में चीनी के दाम और बढ़ सकते हैं। थाईलैंड से चीनी आयात के बाद एक किलोग्राम चीनी की कीमत में और 50 रुपये (श्रीलंकाई मुद्रा) की बढ़ोतरी हो सकती है।

बाजार में चीनी की कीमतों में वृद्धि भारत द्वारा चीनी के निर्यात को रोकने और कई अन्य कारकों के कारण हुई थी। यूक्रेन संकट के कारण भारत ने चीनी, गेहूं के निर्यात पर कैंपिंग लगा दिया है। हालांकि, बांग्लादेश, म्यांमार और मालदीव सहित कई अन्य देशों ने प्रतिबंध हटाने के लिए कूटनीतिक रूप से हस्तक्षेप किया है।तदनुसार, श्रीलंका के चीनी आयातकों ने भी सरकार से इस मुद्दे को हल करने के लिए राजनयिक रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here