पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त के लिए बैंक खाते से आधार जोड़ना वैकल्पिक

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

नयी दिल्ली,  (PTI) सरकार ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को एक अप्रैल को दो हजार रुपये की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए आधार को बैंक खाते से जोड़ने की आवश्यकता को वैकल्पिक रखने का निर्णय किया गया है।

सरकार ने हालांकि कहा कि दूसरी किस्त पाने के लिए आधार संख्या बतानी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को प्रधानमंत्री- किसान सम्माननिधि योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत 1.01 करोड़ किसानों को दो हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गयी थी।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी दी कि योजना के तहत एक अप्रैल को किसानों को भेजी जाने वाली 2,000 रुपये की दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए बैंक खाते से आधार का जुड़ा होना जरूरी नहीं होगा।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here