दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते के मद्देनजर भारत ने भूटान के लिए 10,000 टन चीनी निर्यात की अनुमति दी

नई दिल्ली : भारत के पडोसी राष्ट्र भूटान के साथ काफी बेहतर रिश्ते हैं। दोनों देश पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार ने भूटान के सामाजिक-आर्थिक विकास को लगातार समर्थन दिया है। भारत ने कृषि और सिंचाई विकास, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, सड़क परिवहन, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, शहरी विकास, मानव संसाधन विकास, क्षमता निर्माण, छात्रवृत्ति, शिक्षा और संस्कृति आदी क्षेत्रों में भुटान की विशेष सहायता की हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों के एक संकेत के रूप में, भारत सरकार ने 19 जुलाई 2022 को भूटान के लिए 10,000 टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी, जबकि देश में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करनें के उदेश्य क लिए 100 LMT तक चीनी निर्यात पर प्रतिबंध 01.06.2022 से लगाया गया है।

एक्सपोर्ट रिलीज आर्डर को देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here