“कर्नाटक की गठबंधन सरकार में  छीना जा रहा है गन्ना किसानो का  हक”

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैंगलूरु,12 मार्च,  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कर्नाटक की गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह  किसान विरोधी है और किसानों का हक छीनने का काम कर रही है। उन्होने  प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का माफ करने की बात को ‘छल’ बताया। वीरेन्द्र सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को दी गयी सहूलियतों का जिक्र करते हुए कहा कि गन्ना किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए गन्ना उत्पादकों को प्रति क्विंटल 14 रुपये दिये जा रहे हैं और चीनी आयात को रोका गया है तथा इसके निर्यात को सुगम किया गया है। लेकिन प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के हितों पर कुठराघात कर रही है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here