आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्व गन्ना विभाग प्रमुख नेतराम के परिसरों पर मारा छापा

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

नयी दिल्ली, 13 मार्च, आयकर विभाग ने मंगलवार उत्तर प्रदेश कैडर के  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व आबकारी, चीनी उद्योग और गन्ना विभाग प्रमुख रहे नेतराम के दिल्ली और लखनऊ परिसरों में छापा मारकर तलाशी ली। यह छापेमारी कथित कर चोरी के मामले में की गई है।

वर्ष 1979 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के अधिकारी नेतराम ने मायावती के मुख्यमंत्री काल में कई शीर्ष पदों पर काम किया। अब सेवानिवृत्त हो चुके नेतराम वर्ष 2002-03 में मायावती के सचिव भी रहे। यह छापेमारी 90 करोड़ रुपये मूल्य के फर्जी लेनदेन या कारोबार में कथित कर चोरी के मामले में की गई है। यह छापेमारी नोटबंदी के बाद बैंक में जमा करायी नकदी के मामले से संबंधित हो सकती है।

गौरतलब है कि नेतराम उत्तर प्रदेश में आबकारी, चीनी उद्योग और गन्ना विभाग और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जैसे प्रमुखों के पद पर रहे है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here