उत्तम चीनी मिल में बॉयलर पूजन

बिजनौर: उत्तम चीनी मिल बरकातपुर में गन्ना पेराई सत्र बॉयलर पूजन किया गया। मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने चीनी मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित की। सिंह ने कहा, मिल ने हमेशा किसानों का सर्वोपरी रखा है। उन्होंने कहा, अधिकारी, कर्मचारी, किसानों के भरोसे की वजह से मिल का संचालन कामयाब हुआ है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जेपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक गन्ना आपूर्ति विकास पुंडीर, मुख्य महाप्रबंधक अभियंत्रण अतेंद्र कुमार की उपस्थिति में चीनी मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवेश कराया। इस मौके पर कार्यक्रम में विकास ठाकुर, अर्जुन कौशिक, यशवीर सिंह, अजय शर्मा आदि अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here