महाराष्ट्र में बारिश के कारण गन्ना पेराई सत्र शुरू होने में देरी

पुणे : लगातार बारिश और जलभराव ने महाराष्ट्र के गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत में देरी कर दी है। चीनी मिलर्स के अनुसार, दीवाली के बाद ही पेराई शुरू होगी। महाराष्ट्र के 2021-22 पेराई सत्र के लंबे कार्यकाल को देखते हुए चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने घोषणा की थी कि, 2022-23 सीजन 1 अक्टूबर से शुरू होगा। मिलों को इस संबंध में तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए थे। आपको बता दे कि, रिकार्ड गन्ने के रकबे के चलते 2021-22 में, महाराष्ट्र में पेराई सीजन जून के मध्य तक चला था। इस सीजन में पेराई सत्र जल्दी शुरू करने की योजना के बावजूद, अधिकांश मिलों ने अभी तक अपना परिचालन शुरू नहीं किया है, क्योंकि लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है।

राज्य में कटाई और परिवहन श्रमिक भी मिल क्षेत्र में नहीं गए। भारी बारिश के कारण मराठवाड़ा में कोई भी मिल शुरू नहीं हो सकी है, क्योंकि इस क्षेत्र में मानसून का असर जारी है। दीवाली के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं, उसके बाद ही सीजन शुरू होगा। बारिश के कारण कोल्हापुर और सांगली के अधिकांश चीनी मिलों ने भी सीजन शुरू नहीं किया है। इस सीजन में, महाराष्ट्र में 1,342 लाख टन गन्ने की पेराई और 138 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here