“गन्ना किसानो से किए वादों को पूरा करने में विफल रही सरकार”

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

देहरादून, 20 मार्च, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिन की बात करने वाली सरकार 02 साल के बाद भी गन्ना किसानों व प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर पाई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देहरादून के परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामियों के चलते प्रदेश के किसान और व्यापारी लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। जीएसटी, गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारी और किसान व्यथित हैं। लेकिन इस सरकार पर सत्ता का मद सवार है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here