गन्ने की पत्ती जलाने को लेकर प्रशासन सख्त

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के साथ साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को देखते हुए केंद्र और सभी राज्य सरकारें एक्शन मोड़ में आई है। उत्तर प्रदेश में भी गन्ने की पत्ती जलाने के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। प्रदेश में शासन से लेकर प्रशासन तक फसल अवशेष जलाने पर पाबंदी लगाईं है। अब गन्ने की पत्ती जलाने पर किसानों का सट्टा बंद करने का निर्देश जारी किया है, तो साथ ही गन्ना मूल्य भी जब्त करने की भी चेतावनी दी है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश पर जिला गन्ना अधिकारी ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में इस बार 74 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गन्ने की फसल उगाई गई है। अभी तक जिले में 14 स्थानों पर फसल अवशेष में आग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से सात किसानों पर जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई की जा चुकी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here