2022-23 सीजन: ISMA द्वारा चीनी उत्पादन के आंकड़े जारी

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा 2022-23 सीजन में 15 नवंबर, 2022 तक चीनी उत्पादन 19.9 लाख टन हुआ है, जबकि पिछले साल 15 नवंबर, 2021 तक 20.8 लाख टन उत्पादन हुआ था।

पश्चिम में कई चीनी मिलों ने इस सीजन में देर से पेराई करना शुरू किया, जिसके कारण इस साल 15 नवंबर तक चीनी का उत्पादन थोड़ा कम है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बंदरगाह की जानकारी और बाजार की रिपोर्ट के अनुसार अब तक चीनी के निर्यात के लिए लगभग 35 लाख टन अनुबंध किए जा चुके हैं। इसमें से लगभग 2 लाख टन चीनी का निर्यात अक्टूबर, 2022 में देश से बाहर गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में लगभग 4 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था।

आपको बता दे, कई व्यापारियों ने 2022-23 सीज़न के लिए चीनी निर्यात अनुबंध सरकार द्वारा घोषित निर्यात नीति से पहले किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here