2022-23 सीजन: अब तक हुआ 35 लाख टन चीनी निर्यात अनुबंध

नई दिल्‍ली : इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, भारत ने चालू 2022-23 सीजन में अब तक लगभग 35 लाख टन चीनी के निर्यात का अनुबंध किया है, इसमें से लगभग 2 लाख टन चीनी का निर्यात अक्टूबर, 2022 में देश से बाहर गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में लगभग 4 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था।।

केंद्र सरकार द्वारा 5 नवंबर को घोषित 2022-23 की चीनी निर्यात नीति में 31 मई तक कोटा के आधार पर 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी गई है। देश में अभी नया चीनी सीजन शुरू हुआ है, और सरकार घरेलू उत्पादन का आकलन करने के बाद निर्यात कोटा बढ़ाए जाने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देश में चीनी मिलों ने मौजूदा सीजन में 15 नवंबर तक 19.9 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जो एक साल पहले की अवधि के 20.8 लाख टन से थोड़ा कम है। पश्चिम में कई चीनी मिलों ने इस सीजन में देर से परिचालन शुरू किया, जिसके कारण 15 नवंबर तक चीनी का उत्पादन थोड़ा कम रहा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here