चीनी मिलों को मिलेगा 500 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज



यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

सहारनपुर, 23 मार्च (UNI) उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया चुकाने के लिये चीनी मिलों को नाबार्ड से 500 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह जानकारी शुक्रवार को सहारनपुर के उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मण्डल की जो चीनी मिलें 26 मार्च तक गन्ना मूल्य का 25 फीसदी भुगतान कर देंगी उन्हें यह कर्ज मिलेगा।

श्री मिश्र ने बताया कि मण्डल की देवबंद, खतौली, ऊन, तितावी, खाईखेड़ी, सहकारी चीनी मिल नानौता, सरसावां और मोरना की चीनी मिलों को कर्ज मिल सकता है।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here