पाकिस्तान में चीनी माफिया पर बवाल

लाहौर: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सेंट्रल पंजाब के महासचिव सैयद हसन मुर्तजा ने कहा कि, चीनी माफिया चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की बात करते है, लेकिन किसानों का हक छीन लेते है।

मुर्तजा ने कहा कि नवंबर का महीना खत्म होने वाला है लेकिन अभी पेराई सत्र शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, कृषि हर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। सरकार व मिल माफिया किसानों की मेहनत का वाजिब हिस्सा नहीं देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, चीनी मिलें बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है।उन्होंने दावा किया की, गन्ने का 300 रुपये प्रति मन मूल्य काफी कम है क्योंकि इस मूल्य से गन्ना किसान उत्पादन लागत वसूल करने में असमर्थ है। उन्होंने मांग की कि,गन्ने की कीमतें निर्धारित करने में किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।उन्होंने कहा कि, किसान की आर्थिक हत्या के लिए सरकार और मिल माफिया समान रूप से जिम्मेदार हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here