चीनी सब्सिडी को लेकर ग्वाटेमाला ने भारत को डब्ल्यूटीओ में घसीटा

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

नयी दिल्ली, 26 मार्च (PTI) ब्राजील और आस्ट्रेलिया के बाद मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला ने सोमवार को चीनी सब्सिडी को लेकर भारत को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान व्यवस्था में घसीटा है। ग्वाटेमाला ने आरोप लगाया है कि भारत द्वारा किसानों को दी जा रही चीनी सब्सिडी वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है।

ग्वाटेमाला ने इस मामले में भारत के साथ डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान की निगरानी के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विचार विमर्श चाहा है। ग्वाटेमाला ने यह मामला कृषि और सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here