प्रधानमंत्री ने सरकार की नीतियों के कारण चीनी उद्योग में आत्मनिर्भरता पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की नीतियों के कारण चीनी उद्योग में आत्मनिर्भरता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

ChiniMandi WhatsApp Channel

“किसान भाई-बहनों के जीवन में खुशियों की मिठास यूं ही घुलती रहे, यही कामना है। उनके कल्याण के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।”

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा की देश में चीनी उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों का असर न सिर्फ रिकॉर्ड गन्ना उत्पादन पर हो रहा है, बल्कि इथेनॉल उत्पादन में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here