केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2023 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

29 मार्च, 2023 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अप्रैल 2023 के लिए देश के 525 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है। अप्रैल 2022 और 2021 में भी समान मात्रा में चीनीआवंटित की गई थी।

बाजार की खबरों के अनुसार गर्मी की मांग के कारण मांग में तेजी आ सकती है और साथ ही कम आपूर्ति के कारण चीनी की कीमतों में 60 से 80 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के एक ट्वीट कर भी यह जानकारी दी है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here