बिहार: फिर से उठी रीगा चीनी मिल चालू करने की मांग

सीतामढ़ी: नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी जिले की एक मात्र रीगा चीनी मिल को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। आपको बता दे की, पिछले तीन वर्षों से मिल बंद है, और किसान राज्‍य सरकार से मिल शुरू करने की मांग लगातार उठा रहें है।

मिल बंद होने से जिले में गन्ने का रकबा घटता जा रहा है। और एक बार फिर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर ही शुक्रवार को संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान सड़क पर उतरे थे। सड़क को जगह – जगह जाम कर दिया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। मिल के बंद होने से हजारों किसान प्रभावित हुए है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इससे पहले भी चीनी मिल को फिर से खोलने के लिए हजारों गन्ना किसानों और श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप की मांग की थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here