राज्य सरकार से निजाम शुगर फैक्ट्री शुरू करने की मांग की गई

हैदराबाद: पूर्वोत्तर क्षेत्र के पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य सरकार पर निजाम चीनी मिल को फिर से खोलने के अपने स्वयं के वादों की अनदेखी करने का का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने निजाम शुगर फैक्ट्री को फिर से खोलने का आश्वासन दिया था, इस बात को नौ साल हो गए हैं, लेकिन उस मोर्चे पर कुछ भी नहीं किया गया है।

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 2014 में सत्ता में आने के बाद 100 दिनों के भीतर बंद सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को पुनर्जीवित करने की बात कही थी, लेकिन अब तक ऐसा करने में वे विफल रहे है। रेड्डी ने आरोप लगाया की, राज्य सरकार प्रशासन की विफलताओं को कवर करने के लिए मोदी सरकार पर कीचड़ उछाल रही है। उन्होंने अपने आरोप को दोहराया कि मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से कई पत्र लिखने के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्यक्रमों में केंद्र के साथ सहयोग नहीं कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here