उत्तराखंड में गन्ना बकाया भुगतान मुद्दा फिर एक बार गरमाया

हरिद्वार: उत्तराखंड में गन्ना बकाया भुगतान मुद्दा फिर एक बार गरमा गया है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग की है। इस मांग को लेकर भाकियू (भानू) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौपा।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केपी सिंह ने कहा की, प्रदेश के गन्ना किसानों की आर्थिक हालात काफी खस्ता है, और राज्य सरकार द्वारा उन्हें राहत मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता नितिन चौधरी नेकहा कि, यदि किसानों की मांगे पूरी नही हुई तो भाकियू सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here