फिलीपींस: तस्करी की हुई चीनी गरीबों को देने की मांग

मनाली : सेन रिसा होन्टिवरोस ने सीमा शुल्क ब्यूरो द्वारा जब्त की गई 4,000 मीट्रिक टन चीनी को बेचने के चीनी नियामक प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाया। होन्टिवरोस ने कहा कि, इसके बजाय सरकार को समाज कल्याण और विकास विभाग के माध्यम से गरीब परिवारों और आपदा पीड़ितों को तस्करी की हुई चीनी देनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया की, सरकार को किसी अवैध चीज़ से लाभ क्यों होना चाहिए? तस्करी को सहन करना चीनी की ऊंची कीमतों को कम करने का समाधान नहीं है।

आपको बता दे की, चीनी नियामक प्रशासन (एसआरए) कडीवा स्टोर्स में तस्करी की गई 4,000 मीट्रिक टन चीनी की बिक्री की योजना बनाई है।तस्करी की गई चीनी मई तक कडीवा स्टोर्स में बेची जाएगी। सरकार द्वारा पिछले साल शुरू किए गए स्टोर का उद्देश्य किसानों को अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर बेचना है।सेन रिसा होन्टिवरोस ने सरकार की इसी प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़ा किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here