उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान में त्रिवेणी मिल आगे

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश समय पर किसानों का भुगतान करनेवाली गिनी चुनी मिलों में त्रिवेणी ग्रुप की साबितगढ़ चीनी मिल का नाम सबसे आगे है। आपको बता दे की, इस सीजन में मिल प्रबंधन ने किसानों को समय पर भुगतान करने की पुरजोर कोशिश की।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रबंधन ने 16 अप्रेल तक का 17 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है। जनरल मैनेजर प्रदीप खंडेलवाल ने कहा, किसानों का भुगतान मिल की प्राथमिकता है, और उन्होंने किसानों से अपना बैंक खाता चेक करते रहने के लिए कहा ताकि भुगतान की स्थिति पता चल सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here