गन्ने की रेड रॉट वाली वैरायटी से किसानों को दूरी बनाने की सलाह दी गई

रुड़की, उत्तराखंड: किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई गन्ने की कोशा 0238 वैरायटी को  रेड रोट बीमारी से खतरा है। जिसके कारण अब कृषि विशेषज्ञ इस वैरायटी से किसानों को दूरी बनाने की सलाह दे रहे है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, नारसन कलां में न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें अधिकारियों ने किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं के अलावा आधुनिक खेती की जानकारी दी। उत्तम शुगर मिल के गन्ना विकास विभाग के सतेंद्र सहरावत ने कहा कि, किसानों के लिए गन्ने की कोशा 0238 वैरायटी काफी फायदेमंद साबित हो रही थी। लेकिन इसमें अब रेड रोट बीमारी लग गई है। इस बीमारी से फसल खराब होती है, और किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। सहरावत ने किसानों से इस वैरायटी से दूरी बनाने की सलाह दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने  बताया कि गन्ने की 1523 वैरायटी रोग रोधी वैरायटी है, और चीनी मिल की तरफ से इसका बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए की, किसान अभी से इसकी नर्सरी लगाने की तैयारी शुरू कर कर दें। इस दौरान आजाद सिंह, राकेश कुमार, विजय कुमार, यूके सक्सेना, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here