उत्तराखंड: गन्ने बकाया भुगतान को लेकर आप की धरना प्रदर्शन की तैयारी

हरिद्वार: उत्तराखंड में गन्ना बकाया मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। गन्ना किसान, किसान संगठनों के बाद अब आम आदमी पार्टी गन्ना बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन की तैयारियों में जुटी है।

आप ने गन्ना किसानों की बकाया भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी शुरू की है। बकाया भुगतान को लेकर पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि, प्रदेश में किसानों की माली हालत काफी खराब है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, लेकिन यहां तो किसानों की अपनी लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है। राज्य और केंद्र सरकार को किसानों की मांग को पूरा करना होगा, वरना आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।इस अवसर पर संजूनारंग,संदीप कुमार, पवन धीमान, अंकुर बागड़ी, आशीष गौड़, रेखा आदि उपस्थित थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here