अकबरपुर चीनी मिल ने किया शत प्रतिशत गन्ना भुगतान

अंबेडकरनगर: जनपद की चीनी मिल अकबरपुर ने 2022-23 पेराई सीजन का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया है।मिल को गन्ना बेचने वाले किसान काफी खुश है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल के इकाई प्रमुख कृष्ण कुमार बाजपेई ने कहा कि, मिल ने कुल 102.51 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की और लगभग 64,500 गन्ना किसानों को 355.37 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है। मिल ने आगामी पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। गन्ना सर्वे ग्रामवार किया जा रहा है। सर्वे की सूचना एसएमएस के माध्यम से किसानों को दी जा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here