“प्रथम चरण के चुनाव में गन्ना किसानों के सकारात्मक रुख से गठबंधन को मिल गयी है बढ़त”

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

लखनऊ, 15 अप्रैल: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने शनिवार को कहा है कि प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन को बढ़त मिल गई है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को नकार दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन मुजफ्फरनगर तथा बागपत सहित प्रथम चरण की आठों सीटों पर गन्ना किसानों के हमारे पक्ष में समर्थन से भारी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण से भाजपा के खातमे की शुरूआत हो गयी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का मुद्दा ही चला है। इसलिए गन्ना और आलू किसानों के साथ छल करने वालों को अब सत्ता से बाहर जाना होगा।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here