उत्तर प्रदेश में अब तक हुआ 103.03 लाख टन चीनी उत्पादन

उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन 2022-23 समाप्ति की ओर है और चीनी उत्पादन 105 लाख टन होने का अनुमान है। सरकारी आकड़ों के मुताबिक, 08 मई 2023 तक राज्य की चीनी मिलों ने 1,071.48 लाख टन गन्ना पेराई कर 103.03 लाख टन चीनी उत्पादन किया। पिछले सीजन राज्य में 1016.26 लाख टन गन्ना पेराई कर 101.98 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

गन्ना भुगतान के मामले में सरकार के प्रयत्न से चीनी मिलें समय से भुगतान करने की कोशिश करने में जुटी हुई है। गन्ना भुगतान के मामलें में अब तक 27,011.43 करोड़ रूपये का यानी 75.11 प्रतिशत भुगतान हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वर्तमान सरकार द्वारा पेराई सत्र 2021-22 में रू 35,116.06 करोड़, पेराई सत्र 2020-21 में रू.33,007.95 करोड़, पेराई सत्र 2019-20 में रू.35898.85 करोड़, 2018-19 में रू.33048.06 करोड़, 2017-18 के रू.35,444.06 करोड़ का भुगतान कराने के साथ-साथ गत पेराई सत्रों का रू.10,666.69 करोड़ सहित अब तक कुल रू 2,10,193.10 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा चूका है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here