मंडल में खतौली चीनी मिल ने की सबसे अधिक गन्ना पेराई

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन आखरी चरण में है और प्रदेश कुछ गिनी चुनी मिलें अब भी पेराई कर रही है। इस पेराई सीजन में मंडल में खतौली चीनी मिल जबकि जनपद में देवबंद चीनी मिल ने पेराई का रिकार्ड बनाया है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मंडल में मुजफ्फरनगर की मोरना चीनी मिल को छोड़कर सभी मिलों के पेराई का समापन हुआ है। खतौली चीनी मिल रिकार्ड 248 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर सबसे आगे रही। जनपद में देवबंद चीनी मिल ने 184.28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई के साथ अव्वल रही। इस बार मंडल में रिकार्ड 1890.77 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की हुई है। मुजफ्फरनगर की तितावी 162, टिकौला 185, भसाना 126, मंसूरपुर 147, खाईखेड़ी 77, रोहाना 38 व मोरना ने अब तक 47 लाख क्विंटल की पेराई की है। शामली मिल 99.8 , ऊन 97.99 , शेरमऊ 98.31, गांगनौली 103.2, गागलहेड़ी 42.67, नानौता 69.71, सरसावा ने 41.23 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here