RBI गवर्नर ने सार्वजनिक बैंकों के निदेशकों को किया सम्बोधित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्वजनिक बैंकों के निदेशकों के लिए सोमवार को नई दिल्ली में सम्मेलन आयोजित किया था। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में कुछ विषयों जैसे बैंकों में शासन – सतत विकास और स्थिरता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

साथ ही इस सम्मेलन में गवर्नर के अलावा RBI के डिप्टी गवर्नर एमके जैन और एम राजेश्वर राव, RBI के पर्यवेक्षण विभाग और विनियमन विभाग का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यकारी निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारि भी मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

RBI ने अपने बयान में कहा, गवर्नर ने हाल के दिनों में कई प्रतिकूल झटकों के मुकाबले बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था का समर्थन करने में बैंकों द्वारा निभाई गई भूमिका को स्वीकार किया।

शक्तिकांत दास ने बैंकों के निदेशकों से शासन और आश्वासन कार्यों को और मजबूत करने का आह्वान किया ताकि बैंक प्रारंभिक चरण में जोखिमों की पहचान करने और उन्हें कम करने में सक्षम रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here