उत्तर प्रदेश: गन्ना मंत्री से विधायक ने लगाई किसानों के मदद की गुहार

लखनऊ: जलालाबाद थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण से मुलाकात कर गन्ना किसानों की भुगतान संबंधित समस्या का समाधान करने की मांग की।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, विधायक खान ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा भुगतान में हो रही देरी से गन्ना किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिलो का किसानों के भुगतान के प्रति यही रवैया रहा तो क्षेत्र में गन्ना उत्पादन में कमी होने का खतरा है। विधायक अशरफ अली की शिकायत के बाद गन्ना मंत्री ने तुरंत गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी व जिलाधिकारी शामली को आदेश करते हुए क्षेत्र में गन्ना मूल्य का भुगतान तुरंत सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here