केंद्र सरकार द्वारा जून 2023 के लिए 23.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

30 मई, 2023 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने जून 2023 के लिए देश के 560 मिलों को चीनी बिक्री का 23.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है। जून 2022 के मुकाबले 2.50 लाख टन ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। वही पिछले महीने के मुकाबले 0.50 लाख टन कम कोटा आवंटित किया गया है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, सरकार ने 2022 जून के कोटा की तुलना में अधिक 2.50 लाख टन चीनी जारी की है। यह कदम सरकार द्वारा चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने की इच्छा को दर्शाता हैं, जिसके कारण कीमतें बढ़ने की गुंजाइश कम है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here