अगले सीजन की तैयारी शुरू, गन्ना विकास निरीक्षक ने किया निरीक्षण

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश में लगभग सभी मिल द्वारा वर्तमान में अगले सीजन के लिए गन्ना सर्वे चल रहा है। इस सर्वेक्षण पर गन्ना विभाग के साथ साथ मिल के गन्ना निरीक्षक भी नजर रखे हुए है।

भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एडवांटेज ग्रुप की गोबिंद चीनी मिल द्वारा ऐरा क्षेत्र में गन्ना सर्वे किया जा रहा है, इस सर्वेक्षण का गन्ना विकास निरीक्षक ने जायजा लिया। इस अवसर पर किसानों को घोषणा पत्र की जानकारी दी गई। आपको बता दे की, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा घनश्याम सिंह की अगुवाई में बसहिया गांव में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक राजदेव, चीनी मिल ऐरा के पर्यवेक्षक शिवम सिंह, मिल के अधिकारी दिनेश सिंह, सहायक गन्ना महाप्रबंधक कपिल चौधरी ने जांच की।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here