सांगली में 1 लाख 44 हजार हेक्टेयर पर गन्ने का रकबा

सांगली : जिले में पिछले चार-पांच साल से गन्ने का रकबा लगातार बढ़ रहा है।2023-24 पेराई सीजन में 1 लाख 44 हजार 128 हेक्टेयर गन्ने की पेराई की जायेगी।पिछले साल की तुलना में इस साल गन्ने का रकबा लगभग 20 हजार हेक्टेयर बढ़ा है।वाळवा तालुका में सबसे अधिक गन्ना क्षेत्र है।कडेगांव और मिरज तालुका गन्ना रकबा मामले में दुसरे और तीसरे पायदान पर है।आपको बता दे की, जिले में कुल 18 निजी और सहकारी चीनी मिलें हैं।पिछले सीजन में चौदह मिलों ने पेराई सीजन में हिस्सा लिया था।आटपाडी, तासगाव, खानापुर, कवठेमहांकाळ तालुका में चार मिलें पिछले तीन साल से बंद हैं।हालांकि, इस सीजन में गन्ना रकबे में बढ़ोतरी हुई है।जत तालुका में नई डफलापुर श्रीपति चीनी मिल इस सीजन से शुरू हो रही है।नागेवाड़ी मिल भी शुरू करने की मिल प्रबंधन ने योजना बनाई है।जिले में इस सीजन में कुल सोलह मिलें पेराई में हिस्सा लेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here