गन्ना किसान, चीनी मिलों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा की, उत्तर प्रदेश के विकास में चीनी उद्योग ने बड़ा योगदान दिया है। राज्य के राजस्व के साथ साथ किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 20 सहकारी गन्‍ना ओर चीनी मिल समितियों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। उन्‍होंने राज्‍य गन्‍ना उत्‍पादन प्रतियोगिता के विजेता किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।इस समारोह में किसानों, चीनी मिल मालिकों को सम्मानित किया गया।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस अवसर पर योगी ने कहा कि, छह साल पहले उत्‍तर प्रदेश में किसान जहां गन्‍ना मिलों को भेजने के बजाय खेतों में जलाने को मजबूर थे, वहीं पिछले छह वर्षों के दौरान उनके हालात काफी बदल गए है। चीनी उद्योग ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने में मदद की है।उन्होंने कहा, गन्‍ना पूरी दुनिया में यूपी की मिठास को पहुंचाता है लेकिन यहां की सरकारों ने गन्‍ना किसानों की अनदेखी की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भाजप शासनकाल के पहले तक किसान पर्ची चोरी, घटतौल और भुगतान न होने से परेशान होकर खेतों में गन्‍ना जलाने को मजबूर थे। सीएम ने कहा कि, प्रदेश गन्‍ना और चीनी उत्‍पादन में ही नहीं बल्कि खांडसारी और एथेनॉल उत्‍पादन में भी देश में पहले स्‍थान पर है।उन्‍होंने कहा कि, गन्ना विभाग ने हर साल कुछ नया करके दिखाया है। डीबीटी के माध्‍यम सेकरीब 2,13,400 करोड़ की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी गई है। प्रदेश की सौ चीनी मिलें सात से दस दिन में भुगतान कर रही हैं।किसानों को गन्ना भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here