चीनी मिल को गन्ना भुगतान के लिए मिला अनुदान

ऋषिकेश: डोईवाला मिल को गन्ना आपूर्ति कर, भुगतान की राह देखनेवाले किसानों को बड़ी राहत की खबर है। किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए मिल को राज्य सरकार से गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 28 करोड़ 27 लाख, 34 हजार रुपये अनुदान मिला हैं। चीनी मिल प्रशासन ने इस पैसों को गन्ना समिति के खातों में भेज दिया है। समिति द्वारा पैसे गन्ना किसानों को दे दिए जायेंगे।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान हेतु जारी की धनराशि के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, गन्ना मूल्य भुगतान के लिए प्राप्त द्वितीय किस्त 28 करोड़ 27 लाख, 34 हजार रुपये की धनराशि बैंकों में सहकारी गन्ना समिति के खातों में भेज दी गई है। मौके पर ईश्वर अग्रवाल, विशाल क्षेत्री, राजेंद्र तरियाल, सुरेन्द्र राणा, करण बोहरा, नवीन चौधरी, पवन लोधी, ओमप्रकाश कंबोज, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here