गन्ना भुगतान बकाया: आश्वाशन के बाद आंदोलन टला

नवांशहर: उपायुक्त एनपीएस रंधावा के आश्वासन पर दोआबा किसान यूनियन के नेताओं ने गन्ना बकाये की मांग को लेकर नवांशहर से शुरू होने वाली 15 जून की हड़ताल को स्थगित कर दिया है। डीसी रंधावा ने किसान नेताओं के साथ बैठक कर समय पर भुगतान जारी करने का आश्वासन दिया। डीसी ने किसान नेताओं की मौजूदगी में मामला मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में लाया और उन्हें आंदोलन खत्म करने की अपील की।

बैठक में मौजूद संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बाजिदपुर, महासचिव अमरजीत सिंह, कोर कमेटी सदस्य हरदीप सिंह व युवा विंग के अध्यक्ष जसकरन सिंह भर्ता ने आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि, वे जिला प्रशासन पर भरोसा करेंगे और वे 15 जून से प्रस्तावित आंदोलन नहीं करेंगे। डीसी रंधावा ने कहा कि, बकाया से संबंधित फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है और इसे जल्द से जल्द मंजूरी दी जाएगी, ताकि किसी को धरने पर न बैठना पड़े।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here