ब्राज़ील: Jalles Machado द्वारा चीनी प्लांट स्थापित करने की घोषणा

साओ पाउलो : सख्त वैश्विक आपूर्ति परिदृश्य और ऊंची कीमतों के चलते ब्राजील की चीनी और एथेनॉल उत्पादक कंपनी जलेस मचाडो (Jalles Machado) ने मिनस गेरैस राज्य में एक नया चीनी प्लांट बनाने में 170 मिलियन रियास ($35.6 मिलियन) का निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह ऐलान तब किया है, जब चीनी की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

जलेस मचाडो कंपनी ने कहा कि, यह प्लांट वीएचपी (very high polarization) चीनी का उत्पादन करेगा, जिसे आमतौर पर निर्यात किया जाता है। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता प्रति दिन 150,000 टन होने का अनुमान है। सांता विटोरिया प्लांट में अब तक केवल एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा था, और कंपनी का मानना है कि नया चीनी प्लांट स्वीटनर बनाने के लिए साइट पर संसाधित गन्ने का 52% तक उपयोग कर सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जलेस मचाडो को उम्मीद है कि, नया प्लांट अगले सीज़न में जल्द से जल्द चालू हो जाएगा। आपको बता दे की, कंपनी ब्राज़ील में दो अन्य मिलें संचालित करती है। सख्त वैश्विक आपूर्ति परिदृश्य और ऊंची कीमतों के कारण नई चीनी उत्पादन क्षमता में निवेश की उम्मीद है, हालांकि कुछ विश्लेषकों का कहना है कि ऐसी परियोजनाओं के लिए धन जुटाने की जरूरत वाली कंपनियों के लिए उच्च ब्याज दरें एक चुनौती हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here