असम में आई बाढ़ से बजाली के 196 गांवों में 2.61 लाख लोग प्रभावित

बजाली, भारत: असम के बजाली जिले में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है, क्योंकि 196 गांवों में लगभग 2.61 लाख लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। पहुमारा नदी में आई बढ़ के कारण पाथसाला क्षेत्र में कई गांव दुब गए है।

पाथसाला के स्वाहिद मदन राउता उप-विभाजनीय सिविल अस्पताल बाढ़ से प्रभावित हुआ है और अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को सभी मरीजों को इस अस्पताल से अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

दूसरी ओर, पाहुमारा नदी के बाढ़ के पानी से मेधिकुची गांव में तटबंध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है और कई घर भी दुब गए है।

प्रभावित ग्रामीणों को अब सड़कों, तटबंधों और उच्चतम स्थलों का आश्रय लेना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के पानी ने बजाली जिले में 297.30 हेक्टेयर फसल भूमि को जलमग्न कर दिया है।

दूसरी ओर, असम के तमुलपुर क्षेत्र के कुमारिकाटा में बाढ़ के पानी ने एक पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

असम के कोकराझार जिले में आई बढ़ के कारण गुरुवार को गोसाईगांव इलाके में एक लकड़ी का पुल बह गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here