गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने गन्ना FRP बढाकर किया 315 रुपये प्रति क्विंटल

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को 2023-24 सीज़न के लिए गन्ना उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।

गन्ने की एफआरपी बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में लिया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, केंद्र सरकार ने बुधवार को 2023-24 सीज़न के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। ठाकुर ने कहा, इस फैसले से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

नीचे दिया गया चार्ट सीजन 2013-24 से सीजन 2023-24 तक गन्ने की एफआरपी में बढ़ोतरी को दर्शाता है

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here