बिहार: अश्विनी चौबे ने बंद चीनी मिलों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया

बहेड़ी : केंद्रीय स्वास्थ्य कल्याण परिवार राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने आरोप लगाया की, बिहार के गन्ना उद्योग, जूट उद्योग, चीनी मिल, खाद कारखाना सभी को राज्य सरकार ने मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया है। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने दावा किया की मिलों के बंद रहने से बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ता है। मंत्री चौबे ने कहा कि, प्रदेश में गन्ना किसानों को राहत देने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल हुई है।

भाजपा के पूर्वप्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कमिटमेंट है कि जब तक बिहार और पूर्वांचल का विकास नहीं होगा, देश का विकास संभव नहीं है। मौके पर सांसद डॉ. अशोक यादव, विधायक संजय सरावगी, विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, विधान पार्षद हरि सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, लोस क्षेत्र प्रभारी राम कुमार झा, प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशिला गुप्गुता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, अश्विनी यादव आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here