मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन

बदायूं: जनपद की दातागंज तहसील क्षेत्र के सैजनी में एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जुलाई करेंगे।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना के बाद एक बार फिर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह सहित डीएम-एसएसपी, एसडीएम ने प्लांट का निरीक्षण किया है और क्षेत्रीय विधायक सहित अफसरों के साथ कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह एवं एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने एथेनॉल प्लांट का जायजा लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अधिकारियों ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चर्चा की।जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश भी जारी कर दिये है,लेकिन अधिकारियों से यह भी कहा गया हैकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बारिश के आधार पर होगा। अगर अधिक बारिश होती हैतो कार्यक्रम निरस्त भी हो सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here