आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के एथेनाल से अब हवाई जहाज भी चलेंगे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

लखनऊ : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी ने कहा कि, मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक अच्छा विजन दिया है। 2004 से मैं एथेनॉल के बारे में बात करता था, खुशी है कि यूपी के एथेनॉल से आने वाले समय में सिर्फ गाड़ियां नहीं बनेंगी। दुनिया के हवाई जहाज भी एविएशन फ्यूल के रूप में यूपी के एथेनॉल से उड़ान भरेंगे।

गडकरी ने कहा, सिर्फ एथेनॉल ही नहीं बल्कि मेथनॉल, बायो सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन भी हमारा भविष्य है। आने वाले दिनों में यूपी हाइड्रोजन उत्पादन में आगे बढ़े, हमारा ऊर्जा आयातक देश ऊर्जा निर्यातक देश बन जायेगा। उन्होंने कहा, हमने इंडियन ऑयल से अनुरोध किया था और वे इसकी योजना बना रहे है। एथेनॉल उत्पादन किसानों को न केवल भोजन प्रदाता, बल्कि ऊर्जा प्रदाता भी बनाएगा। हम किसानों को बिटुमेन-दाता (सड़कें बिछाने के लिए आवश्यक बिटुमेन प्रदाता) भी बनाने की योजना बना रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री गडकरी ने स्थानीय सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश से हाइड्रोजन उत्पादन में आगे बढ़ने की अपील की, ताकि भारत ऊर्जा निर्यातक देश बन सके। मंत्री गडकरी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश, जिसे कभी ‘बीमारू प्रदेश’ माना जाता था, अब विकास की ओर बढ़ रहा है और राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गन्ना किसान है। नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के भविष्य को बदलने के लिए कई नई नीतियां बनाई है, जो अब कारगर साबित हो रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here