इस चीनी मिल के कर्मचारियों को 5 माह से नहीं मिला है वेतन

अलीगढ़ : चीनी मंडी

उत्तर प्रदेश में केवल गन्ना किसानों की बकाया समस्या गंभीर नही है, बल्कि कई सारी चीनी मिलों के कर्मचारी वेतन से वंचित है। कई मिलों में कर्मचारी संघठनों ने वेतन के लिए आन्दोलन शुरू किया है, तो कई जगह मिल प्रबंधन से बातचीत की जा रही है। इस समस्या में अब साथा चीनी मिल का भी नाम जुड़ गया है, क्योंकि इस मिल के करीब 200 कर्मचारियों को पिछले 5 माह से वेतन नही मिला है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

साथा मिल के सभी कर्मचारी अलीगढ़ के जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय गए और उन्हें वेतन के मांग को लेकर ज्ञापन दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने कोई भी मदद या कार्यवाही करने से इनकार कर दिया और अपना पल्ला झाड़ लिया। जिससे कर्मचारी काफी नाराज हो गये, गुस्साए कर्मचारियों ने आरोप लगाया की, उनके हक़ का पैसा नही मिल रहा है। यह बहुत गंभीर बिषय है, इस पर मिल के अधिकारियों को सोचना चाहिये। इस मौके पर विनोद कुमार, परवेज, जितेंद्र, रवि कुमार, वीरेंद्र, हमबीर, आदि सैकड़ों कर्मचारिगण मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here